कलक्ट्रेट बार संघ चुनाव: 20 पदों के लिए 41 नामांकन
सहारनपुर: कलक्ट्रेट बार संघ के वर्ष 2019-20 के लिए होने वाले चुनाव का बिगुल बज गया है। 20
सहारनपुर: कलक्ट्रेट बार संघ के वर्ष 2019-20 के लिए होने वाले चुनाव का बिगुल बज गया है। 20 सदस्यों वाली कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को 41 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। महासचिव पद को छोड़ कर शेष सभी 19 पदों पर सीधी टक्कर है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ऋषिपाल ¨सह ने बताया नई कार्यकारिणी के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार शर्मा व राजकुमार वर्मा ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रणधीर ¨सह व राम नरेश शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विकेश खटाना और धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव पद के लिए राजेश सैनी, जितेंद्र पुंडीर व प्रतुल चौहान ने, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार व धर्मपाल ¨सह एवं सह सचिव के 3 पदों के लिए नाहिदा खानम, अनिल कुमार ,पंकज सैनी, राजेश कुमार, ओम ¨सह व रूपेश कुमार ने नामांकन किया।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के 6 पदों पर प्रतिभा चौहान, सुरेश पाल, सखावत अली, दुष्यंत त्यागी, भीम ¨सह, मान ¨सह, सहदेव त्यागी, जरनैल सैनी, जसपाल ¨सह, पवन ¨सह, मुनीर आलम व नगीना ¨सह ने पर्चा दाखिल किया। जूनियर गवर्निंग काउंसिल के 6 पदों पर यशपाल ¨सह, अनुज कुमार, विपिन धीमन, अमित कौशल, अल्ताफ अहमद, अरुण ¨सह, विकास पुंडीर, नेहा गोयल, ओंकार ¨सह, सुधीर कुमार, ¨बदु शुक्ला व चंद्रवीर ¨सह ने चुनाव अधिकारियों को अपने नामांकन पत्र सौंपे। बुधवार को नाम वापसी के पश्चात आवश्यकता हुई तो शुक्रवार को 226 सदस्य नई कार्यकारिणी के लिए मतदान करेंगे। इस अवसर पर ठा. राज¨सह, अशोक पवार, यशपाल ¨सह, धूम ¨सह, ज्ञान ¨सह पुंडीर आदि प्रत्याशियों के साथ नामांकन में मौजूद रहे।