Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर निर्माण को एकत्र की धनराशि

श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान चलाकर हिदूवादी संगठन व भाजपाई नगर व देहात के गांव में घर-घर जाकर समर्पण निधि एकत्रित कर रहे हैं। अभी तक सात लाख से ज्यादा धन राशि इकट्ठी हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:55 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण को एकत्र की धनराशि
श्रीराम मंदिर निर्माण को एकत्र की धनराशि

सहारनपुर जेएनएन। श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान चलाकर हिदूवादी संगठन व भाजपाई नगर व देहात के गांव में घर-घर जाकर समर्पण निधि एकत्रित कर रहे हैं। अभी तक सात लाख से ज्यादा धन राशि इकट्ठी हो गई है।

loksabha election banner

गुरुवार की शाम तक अम्बा विहार कालोनी में डा.ओममपाल सिंह सैनी, नीरज अग्रवाल, गगन गर्ग, राजेश काका, नरेन्द्र तायल,डा.मनोज जैन, डा.अमित गर्ग,रविन्द्र सैनी, चौ.राजसिंह व अश्वनी आदि ने धन संग्रह किया। इसके अलावा चौ. नक्षत्रपाल सिंह आदि डोर टू डोर जाकर श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान में धन संग्रहित करने में जुटे हैं। उधर देहात में भी अभियान चलाया जा रहा है। विहिप नगर पालक यशपाल सैनी ने बताया कि नगर में 21 जनवरी तक 2 लाख रुपये से अधिक व देहात के खंड अभियान प्रमुख जितेंद्र जागलान ने बताया कि 21 जनवरी तक साढ़े पांच लाख रूपए एकत्रित किए जा चुके हैं।

संवाद सूत्र,नानौता : गुरुवार को नगर के व्यापारियों द्वारा संघ के स्वयंसेवकों का आदरपूर्ण स्वागत करते हुए भव्य श्री राम मंदिर निर्माण हेतु यथासंभव निधि समर्पण किया। अभियान प्रमुख घनश्याम दास ने बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कूपन के माध्यम से निधि संग्रह की योजना बनाई। इस दौरान नगर संघचालक कुलदीप नामदेव, नगर सहसंघचालक प्रमोद, अभियान प्रमुख श्री घनश्याम दास,नगर कार्यवाह सतीश जैन, नगर बौद्धिक प्रमुख अनुजवीर रुहेला, नगर विद्यार्थी प्रमुख अगस्त्य आदि रहे।

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि का विरोध

सहारनपुर : सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि का विरोध करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपर उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा को दिये ज्ञापन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने के बावजूद सरकार देश आए दिन इनके दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है। रसोई गैस के दामों में हर माह होने वाली वृद्धि से गृहिणियों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। व्यापार मंडल की मांग है कि डीजल पेट्रोल के दाम हो रही वृद्धि से आम आदमी परेशान हैं। साथ ही पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि पर महंगाई पर अंकुश लगाया जा सके। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष राजेश गुलाटी, सुशील गुप्ता, हाजी शमशेर, अजीम, अजय कुमार सैनी, मोहम्मद उस्मान, प्रताप सिंह, आदर्श कुमार भंडारी, मन्नी सूरी, नवीन अग्रवाल, ज्ञानचंद्र सचदेवा, बिरेंद्र बहल, शिवा पालीवाल, भरत कोहली, इंद्र कपूर, संदीप चौरसिया, राजकुमार, ओमप्रकाश, राजीव आदि मौजूद रहे।

कोरोना के 14 नए मरीज, सात की छुट्टी

सहारनपुर : एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में गुरुवार को बढ़ोतरी हुई। इसका कारण कुछ लोगों द्वारा नियमों का पालन नहीं करना बताया जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 14 नए कोरोना केस मिले। अच्छी बात यह है कि सात कोरोना मरीज ठीक होने के बाद अपने घर गए हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 10 हजार 302 कोरोना के केस मिल चुके हैं, जिसमें से नौ हजार 74 कोरोना के मरीज ठीक होने के बाद अपने घर जा चुके हैं। हालांकि 122 कोरोना के मरीजों की मौत भी जिले में हो चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि रोजाना जिला प्रशासन की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम एक हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज रही है, जिसमें एक कभी 12 तो कभी 14 मरीज पाजिटिव आ रहे हैं। उन्होने कहा कि लोग नियमों का पालन करें। नियमों का पालन करना ही कोरोना का बचाव है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.