Move to Jagran APP

सुबह ठंडक, दोपहर में गर्मी का एहसास

इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर चल रहा है। सुबह के समय ठंड का तो दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। शाम को हवा के चलने पर मौसम फिर हल्की ठंड की ओर बढ़ चला। न्यूनतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में रोजाना मौसम अब गर्मी का एहसास कराता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 11:07 PM (IST)
सुबह ठंडक, दोपहर में गर्मी का एहसास
सुबह ठंडक, दोपहर में गर्मी का एहसास

सहारनपुर, जेएनएन। इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर चल रहा है। सुबह के समय ठंड का तो दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। शाम को हवा के चलने पर मौसम फिर हल्की ठंड की ओर बढ़ चला। न्यूनतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में रोजाना मौसम अब गर्मी का एहसास कराता है।

loksabha election banner

शनिवार को मौसम का आगाज साफ आसमान के साथ हुआ। सुबह सवेरे घूमने निकले लोगों को ठंड का एहसास हुआ। ऐसे में गर्म कपड़े पहनना लोगों ने जरूरी समझा। धीरे-धीरे धूप चढ़ने के साथ ही दोपहर में तेज धूप ने गर्मी की दस्तक से लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कालेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं देने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने तेज धूप से बचने का भरसक प्रयास किया। तीसरे पहर तक धूप की तपिश ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। वहीं बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर सेल का दौर जारी है। दुकानदार गर्म कपड़े इसी सीजन में निकालने की तैयारी हैं, ताकि उन्हें स्टाक में रखने की जरूरत ही न पड़े। गर्मी के कपड़ों की भी बाजार में आमद हो चुकी है। रायवाला कपड़ा मार्केट, पिलखन तला, होजरी मार्केट हिरनमारान, मटियामहल, खालापार आदि में थोक व फुटकर दुकानदार खरीदारी के लिए पहुंचना शुरू हो गए है। राजकीय मौसम वेधशाला मुजफ्फराबाद के प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार न्यूनतम तापमान 11.5 तथा अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी 24 घंटे में मौसम के आमतौर पर साफ रहने की संभावना है। आसमान में घटा के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.