Move to Jagran APP

सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटे भाजपाई व प्रशासन

सहारनपुर : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास करने आ रहे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 10:37 PM (IST)
सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटे भाजपाई व प्रशासन
सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटे भाजपाई व प्रशासन

सहारनपुर : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास करने आ रहे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 11 सितंबर को सहारनपुर आएंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है और सड़कों के गड्ढे भरने से लेकर वाटरप्रूफ पंडाल तक बनाए जा रहे हैं। भाजपा नेता भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अपनी नीति बनाने में जुट गए हैं।

loksabha election banner

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के 11 सितंबर को सहारनपुर आने का कार्यक्रम पहले ही आ गया था। देर रात में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी आ गया है। मुख्यमंत्री शाम साढे तीन बजे बागपत से हेलीकाप्टर द्वारा सहारनपुर पुलिस लाइन में सायं 3.55 पर पहुंचेंगे। यहां से वह चार बजे कार्यक्रम स्थल साउथ सिटी ग्राउंड निर्भयपाल शर्मा मार्ग पर जाएंगे और यही पर सहारनपुर शामली खंड का केंद्रीय मंत्री के साथ शिलान्यास करेंगे। करीब सवा घंटा यहां रुकने के बाद वह सांय 5.20 बजे पुलिस लाइन में बने हैलीपैड पर जाएंगे और वहां से साढे पांच बजे सरसावा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए उडान भरेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दिल्ली रोड की टूटी सड़कों के गड्ढों को भरने का काम भी तेज हो गया है। इतना ही साउथ सिटी के अंदर से प्रवेश करने वाले उस मार्ग की सड़क भी बना दी गयी।

उधर, कार्यक्रम को लेकर पूर्व एमएलसी श्याम नंदन ¨सह व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अनिल मित्तल, पंडित दीनानाथ शर्मा, महापौर संजीव वालिया, तेज क्वात्रा, हरीश मलिक, मनोज सैनी, किशोर शर्मा, महेंद्र सचदेवा, नरेश धनगर, मंयक गर्ग, प्रेमपाल कटारिया, शीतल बिश्नोई, कुसुम अग्रवाल, प्रवीण छाबड़ा, ¨पकी शर्मा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.