Move to Jagran APP

सीएम 20 तो नितिन गडकरी बोले 16 मिनट

सहारनपुर: शामली-सहारनपुर फोरलेन के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 11:19 PM (IST)
सीएम 20 तो नितिन गडकरी बोले 16 मिनट
सीएम 20 तो नितिन गडकरी बोले 16 मिनट

सहारनपुर: शामली-सहारनपुर फोरलेन के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मिनट और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 मिनट बोले। दोनों ने अपने भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का जमकर प्रचार किया। वहीं विपक्षी गठबंधनों को जमकर कोसा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर शाम 4:24 बजे पहुंचे। दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 20 मिनट बोले। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 16 मिनट भाषण दिया। कार्यक्रम समाप्ति पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, उप मुख्यमंत्री व गन्ना मंत्री पुलिस लाइन हैलीपेड पहुंचे, यहां से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली के लिए रवाना हुए, जबकि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व गन्नामंत्री सुरेश राणा हैलीकाप्टर से सरसावा हैलीपेड पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गन्ना मंत्री सुरेशराणा के साथ विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैलीकाप्टर से गए। वरिष्ठ भाजपा नेता रणदीप ¨सह पुंडीर व साहब सिंह पुंडीर आदि ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और सरकार को बदनाम करने संबंधी एक ज्ञापन हैलीपेड पर मुख्यमंत्री को सौंपा। नया सहारनपुर बनाने का इरादा

विकास के मार्ग की बाधाओं को दूर कर नया सहारनपुर बनाने का इरादा मन में है। फोरलेन का शिलान्यास इसी दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। किसी भी काम में समय लगता है और शिखर पर जाने के लिए यह जरुरी है कि कोई भी काम पूरी ईमानदारी और लग्न के साथ पूरा किया जाए।

राघव लखनपाल शर्मा, सांसद कानून का राज स्थापित

भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधियों को जेलों में जाना पड़ा। मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग हो या दिल्ली-टपरी रेल मार्ग, इन दोनों के दोहरीकरण का काम शुरू कराया गया। विकास को नया आयाम देने का काम भाजपा ने किया है।

डा. संजीव बालियान, सांसद मुजफ्फरनगर

चौतरफा विकास को गति

लंबे समय से अधूरे पड़े लखनौती पुल के निर्माण के लिए 22 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई। बिजलीघरों के विस्तार का काम भी तेजी से कराया गया है। हाइवे पूरा होने से विकास को चौतरफा गति मिलेगी।

प्रदीप चैधरी, विधायक गंगोह बिजली की समस्या दूर हुई

भाजपा सरकार में किसानों को 24 घंटे बिजली देने की बात पूरी की गई है। भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए काूनन व्यवस्था को सु²ढ़ करने का काम हुआ है।

देवेंद्र निम, विधायक रामपुर मनिहारान

सी15 भाजपा सरकार ने विकास को जो गति देने का काम किया ऐसा आजतक कभी नहीं हुआ। फोरलेन के निर्माण से जिले में कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी।

कुंवर ब्रिजेश ¨सह, विधायक देवबंद रोजगार के अवसर बढ़े

केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियां रोजगार के अवसर बढ़ाने में कामयाब रही हैं। रेलमार्ग का दोहरीकरण व सड़कों को फोरलेन किया जाना विकास की दिश में बड़ी पहल है।

मृगांाका ¨सह, भाजपा नेत्री

स्मार्ट सिटी को नई दिशा

शामली-सहारनपुर फोरलेन के निर्माण से यहां स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। महानगर के विकास के लिए कई परियोजनाएं जल्द ही प्रदेश और केंद्र सरकार की मदद से आरंभ कराई जाएंगी।

संजीव वालिया, महापौर नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.