Move to Jagran APP

शहर में रोशनी से नहाए शहर के गिरजाघर

प्रार्थना के बाद क्रिसमस के उपहारों का आदान-प्रदान किया जायेगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 10:45 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 10:45 PM (IST)
शहर में रोशनी से नहाए शहर के गिरजाघर
शहर में रोशनी से नहाए शहर के गिरजाघर

सहारनपुर जेएनएन। क्रिसमस की तैयारियों को लेकर ईसाई समुदाय का उल्लास देखते ही बनता है। बुधवार को होने वाली प्रार्थना सभा के लिए शहर के गिरजाघरों को विशेष रूप से सजाया गया है। रोशनी से नहाए गिरजाघर आकर्षण का केंद्र बने रहे। बुधवार सुबह प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। ईसाई समुदाय द्वारा घरों पर बिजली की सजावट की गई। बाजार में दुकानों पर क्रिसमस का उल्लास देखते ही बनता था।

loksabha election banner

सोफिया मार्केट स्थित सोफिया ग‌र्ल्स हाई स्कूल के प्रांगण में स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च को विशेष रूप से सजाया गया है। मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च, चर्च कंपाउंड स्थित सेंट थामस चर्च, गिल कालोनी स्थित असेम्बली आफ गार्ड चर्च तथा चर्च रोड स्थित सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च की साज-सज्जा देखते ही बनती थी। स्कूल प्रांगण में क्रिसमस पर विशेष झांकी तैयारी की गई। फादर थारसिस ने बताया कि सुबह 9.30 बजे विशेष प्रार्थना सभा होगी। एक दूसरे को बधाई देने के बाद सभी को क्रिसमस के उपहार दिए जाएंगे। मंगलवार को बाजारों में क्रिसमस उपहार, केक व क्रिसमस ट्री की जमकर खरीदारी हुई। रेलवे कालोनी के निकट मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस के लिए विशेष तैयारियां की गई है। चर्च पर बिजली की आकर्षक सजावट की गई है। क्रिसमस को लेकर बच्चे व युवतियां अपने परिजनों के साथ खरीदारी करती नजर आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.