बेबी शो में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
हकीकत नगर भगत सिंह कालोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक चेतना मंच द्वारा बेबी शो का आयोजन किया गया।
जासं, सहारनपुर: हकीकत नगर भगत सिंह कालोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक चेतना मंच द्वारा बेबी शो का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा. नीलम ठाकुर, शिप्रा अग्रवाल नवीन अग्रवाल, वेदप्रकाश पोपली द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को हैरान कर दिया। कार्यक्रम के दौरान ईशानी व अमित ने सैनिक, कैयाना ने वृक्ष, अंशुमन व मिहिर ने व्हाट्सएप, टिक-टाक, शौर्य ने ट्रैफिक लाइट का प्रदर्शन किया। इसके अलावा एलिना, कृतिका, भाव्या, तुलीस आराध्या, परी व श्रुति जैन ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान सुनीता कालिया, रूबी वर्मा, मोहित वर्मा, रवि बख्शी, अशोक पोसवाल, नीना शर्मा, अवनीत कौर, साक्षी जैन, रामकुमार शर्मा, महेश अग्रवाल, अंजु, सिल्की, संध्या भाव्या आदि मौजूद रहे।