शीघ्र और निष्पक्ष न्याय दें : भोसले
सहारनपुर : इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबासाहेब भोसले ने कहा कि जनता को
सहारनपुर : इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबासाहेब भोसले ने कहा कि जनता को शीघ्र और निष्पक्ष न्याय दिलाना न्यायिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबित मुकदमों का तेजी से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को न्यायामूर्ति डीबी भोसले शताब्दी एक्सप्रेस से सुबह करीब दस बजे सहारनपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अफसर संसाधनों की कमी का बहाना नहीं बनाएं। सीमित संसाधनों में भी न्यायिक अधिकारी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने पुराने मुकदमों को राउंड द क्लॉक प्राथमिकता देते हुए निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व रेलवे स्टेशन पर जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीजे अनामिका चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. दीनानाथ, बार संघ के महासचिव स्वराज ¨सह आदि ने मुख्य उनका स्वागत किया। दोपहर ढाई बजे वह देहरादून के लिए रवाना हो गए। बार से नहीं हो पाए मुखातिब
मुख्य न्यायधीश जनपद में तीन बार आ चुके हैं। तीनों ही बार उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली, लेकिन बार से मुखातिब नहीं हुए। समय की कमी के चलते इस बार भी वह जजी में नहीं जा पाए। हालांकि कचहरी को उनके स्वागत के लिए सजाया गया था।