विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय में बहनों ने मनाया दीपोत्सव

By JagranEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 07:20 PM (GMT+05:30)

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दीपावली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर विश््वविद्यालय की बहनों ने लोगों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।

ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय में बहनों ने मनाया दीपोत्सव
ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय में बहनों ने मनाया दीपोत्सव

संवाद सूत्र रामपुर मनिहारान: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दीपावली महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। सेंटर प्रभारी बीके संतोष दीदी ने कहा दीपावली पर हमें मन, वचन व कर्म से सभी को सुख देना है।

सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दीपावली महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सेंटर प्रभारी ने लोगों से कहा कि हमें सभी से प्यार से व्यवहार करना है। जैसे हम अपने घर में पूरी सफाई करते हुए कोने- कोने से गंदगी को निकालते हैं, ठीक उसी प्रकार से अपने मन के कोने- कोने से सभी बुराइयों को निकालना है। बीके पूनम दीदी ने सभी को दीपावली का गुह्य रहस्य बताया। कहा कि अपनी आत्मा रूपी ज्योति में परमात्म ज्ञान का घी डालते रहना है। अपनी आत्म ज्योति से हर एक आत्मा रूपी ज्योति को जगाना है। बीके पूजा दीदी ,बीके जाह्नवी दीदी ने सभी को आत्मिक स्मृति का तिलक दिया। कार्यक्रम में कैंडल लाइटिग की गई। इस अवसर राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित बाबूराम भाई ,बीके सुशील भाई , जगपाल सिह, राजपाल सिह ,जितेन्द्र , नाथी राम जी डाजनक सिंह जनक सिंह घाटेडा, बीके सरिता बहन ,बीके पूजा, कमलेश, महेन्द्र, विकास नूरखेड़ी , राजेंद्र मुखिया जी धारकी, राजकुमार , मनीष ,पीयूष आदि का सहयोग रहा।

मतदाता जागरूकता रैली निकाली

संवाद सूत्र,महंगी: बिलासपुर के बी.जनता इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य ओमकार शर्मा ने झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को हरी रवाना किया।

रैली में शामिल छात्राओं ने गांव में घूम-घूमकर लोगों को उनके वोट का महत्व बताते हुए मतदाता बनने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने भी ग्रामीण को नए वोट बनाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ अशोक कुमार,दिशांत शर्मा, अनुज कुमार, ओम करण,सोनम, रितु व जय श्री आदि रहे।