कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
हरियाणा से दिल्ली जा रहे किसानों का रास्ता रोकने के लिए उन पर हुए हमले के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान विरोधी कानूनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।
सहारनपुर, जेएनएन। हरियाणा से दिल्ली जा रहे किसानों का रास्ता रोकने के लिए उन पर हुए हमले के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान विरोधी कानूनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर शनिवार को बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए मांग की है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का कानून बनाए। कहा कि किसानों के शोषण की राह पर चल पड़ी इस सरकार को सत्ता में एक मिनट भी बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, प्रदेश सचिव सत्यम संयम भर्यान सैनी एवं एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के विरुद्ध सरकार की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में ढकेलने का कार्य कर रही है। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व प्रदेश महासचिव चौधरी सुशील अंबोली, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. केके सैनी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मनीनवाल, कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा आदि शामिल रहे। धरने में जितिन सैनी, जिला महासचिव मांगेराम जरावरे, जिला सचिव गुलफाम अंसारी, पीसीसी सदस्य प्रीतम सैनी, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, आदि मौजूद रहे।