एसडीएम ने दो सौ व्यक्तियों को कंबल वितरित किए
शीतलहर से ठिठुरते गरीब एवं असहाय व्यक्तियों और महिलाओं को एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने ग्राम छपरेड़ी में शिविर लगाकर कंबल वितरित किए।
सहारनपुर, जेएनएन। शीतलहर से ठिठुरते गरीब एवं असहाय व्यक्तियों और महिलाओं को एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने ग्राम छपरेड़ी में शिविर लगाकर कंबल वितरित किए।
एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम छपरेडी, चांदनपुर, बनीखेड़ा, रत्नाखेड़ी, नया गांव नया बांस, रेडी मलकपुर, छिदबना, नलहेड़ा गुज्जर आदि गांवों के लगभग 200 व्यक्तियों को कंबल बांटे गए। इनमें अनेक महिलाएं तथा दिव्यांग भी सम्मिलित हैं। शीतलहर के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि गरीब, असहाय व निराश्रित व्यक्तियों को प्रत्येक दशा में ठंड में सुरक्षा प्रदान की जाए और पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरण किया जाए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में ही तहसील सदर में लगातार शिविर लगाकर और लेखपालों के माध्यम से गांव-गांव गरीबों और निराश्रितों को कंबल बांटे जा रहे हैं। तहसील सदर में अभी तक लगभग 5000 व्यक्तियों को कंबल बांटे जा चुके हैं। कार्यक्रम में एसडीएम सदर के अलावा राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सैनी, लेखपाल अजय प्रताप, अजय जैन, ऋचा उपाध्याय व राखी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
गांव तिवड़ा जुन्नारदार में बांटे कंबल
बेहट : गांव तिवड़ा जुन्नारदार में संदीप त्यागी उर्फ जुगनू ने अपने गांव में गरीबों व असहायों को 258 कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब वर्ग की सहायता भी बड़ा पुण्य कर्म है। क्षमता वान सभी लोगों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
मानव कल्याण मंच ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
देवबंद : समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच ने लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया। मजनूवाला रोड पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के पूर्व नगराध्यक्ष अजय सिघल ने कहा कि समाजसेवा करना पुनीत कार्य है। संस्थापक अरुण अग्रवाल, डा. कांता त्यागी, महासचिव सुनील कर्णवाल, गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।