Move to Jagran APP

भाकियू नेताओं ने तहसील मुख्यालय पर जलाई कृषि बिलों की प्रतियां

केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलो के विरोध में आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन के स्थानीय पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर कृषि बिलों की प्रतियां जलाई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 11:32 PM (IST)
भाकियू नेताओं ने तहसील मुख्यालय पर जलाई कृषि बिलों की प्रतियां
भाकियू नेताओं ने तहसील मुख्यालय पर जलाई कृषि बिलों की प्रतियां

सहारनपुर, जेएनएन। केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलो के विरोध में आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन के स्थानीय पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर कृषि बिलों की प्रतियां जलाई। इस मौके पर संगठन के तहसील अध्यक्ष सचिद्र सिंह, युवा भाकियू के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अजय कंबोज, राजवीर सिंह कांबोज, सतपाल सिंह, सुरेश व रमेश आदि ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा से किसान हितों को लेकर आंदोलन से पीछे नहीं हटी है। इन कृषि बिलों को भी जब तक केंद्र सरकार वापस नहीं लेती तब तक भारतीय किसान यूनियन का आंदोलन नहीं थमेगा। इसके बाद सभी लोग शाहजहांपुर में टोल प्लाजा पर दिए जा रहे धरना स्थल के लिए रवाना हो गए। भीम आर्मी उपाध्यक्ष ने कहा मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

loksabha election banner

बेहट: पिछले 24 दिनों से धरने पर बैठे भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत नौटियाल ने सरकार द्वारा कोरोना पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि उन्हें 22 राज्यों का इस आंदोलन के लिए समर्थन मिल चुका है जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 25 दिनों से कस्बे के रविदास मंदिर परिसर में धरने पर बैठे है। इस बीच वह भूख हड़ताल पर भी रहे। उनका कहना है कि सरकार को कोरोना पीड़ितों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे रही है। जिसके चलते मौतें हो रही हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन को 22 राज्यों का समर्थन मिल चुका है। उनके द्वारा सरकार से अपनी मांगों को पूरी करने के लिए लगातार मांग की जा रही है। सरकार द्वारा कोरोना पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद के फैसले का वे स्वागत करते है। उन्होंने साथ ही कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती यह आंदोलन जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.