लंबित मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार व धरना
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
प्रांतीय आह्वान पर आयोजित कार्य बहिष्कार व धरने की अध्यक्षता कर रहे रमेश चंद वर्मा ने कहा कि शासन व राजस्व परिषद स्तर पर संवर्ग की लंबे समय से मांगे लंबित चली आ रही हैं। जिनमें नायब तहसीलदार के पद पर राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो संवर्ग से प्रोन्नति की पूर्व व्यवस्था 41:09 को यथावत रखे जाने ग्रेड पे 2800 के स्थान पर 4200 किये जाने आदि की हैं। इसके अलावा कई मांगे लंबित चली आ रही हैं जिन पर विचार नहीं किया जा रहा है। धरने पर अर¨वद कुमार पुंडीर, ब्रहमपाल ¨सह चौहान, अशोक कुमार सैनी, ओमप्रकाश सैनी, महेंद्र सैनी, नरेश धीमान, पारथ शर्मा, दिलशाद अहमद, तेजपाल ¨सह, समय ¨सह, जयपाल ¨सह आदि रहे।