कापियों की जांच को बनाए फर्जी परीक्षक: राजवीर
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर ¨सह ने कहा कि
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर ¨सह ने कहा कि केमुहा-9 से मूल्यांकन केन्द्रों पर फर्जी परीक्षक बनाकर छात्रों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
गुरुवार को चकरोता रोड स्थित मूल्यांकन केन्द्र बीडी बाजोरिया इंटर कालेज में चल रहे धरने को संबांधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार जब तक समान कार्य के लिए समान वेतन सहित संघ की सभी मांगों को स्वीकार नही कर लेती तब तक मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फर्जी परीक्षक नियुक्त कर लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिला प्रभारी अनिल कुमार ने हर सीमा तक संघर्ष की प्रतिबद्धता जताई। धरने पर लोकेश पंवार, ब्रिजेश शर्मा, केहर ¨सह, सतीश राठौर, घनश्याम राणा, गोपाल ¨सह चौहान, आशीष शर्मा, विक्रम ¨सह, आनंद शर्मा, अशोक कुमार, गौतम सैनी, धर्मवीर ¨सह, नीरज पाल, निर्दोष तोमर,जनेश्वर प्रसाद, सतीश राठौर,बसंत यादव, सुरेन्द्र शर्मा थे।