भाजपाइयों ने किया बूथों का सत्यापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में बूथों के सत्यापन कार्य का शुभारंभ कर दिया है। वार्ड प्रभारियों ने बूथ अध्यक्षों के यहां जाकर बूथ समितियों का सत्यापन किया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।
सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में बूथों के सत्यापन कार्य का शुभारंभ कर दिया है। वार्ड प्रभारियों ने बूथ अध्यक्षों के यहां जाकर बूथ समितियों का सत्यापन किया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।
रविवार को पूर्व महानगर मंत्री व प्रभारी अमित वर्मा ने गढ़ीमूलक वार्ड 17 के बूथों का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हाईकमान के निर्देशानुसार बूथों का सत्यापन कार्य को गंभीरता से लिया जाए। कहा कि वर्तमान में कोरोना का प्रकोप भी चल रहा है, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को सावधानी के साथ बूथों का सत्यापन करना है। इसके साथ ही अमित वर्मा ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर केशव मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, पार्षद पिकी गुप्ता, मंडल मंत्री कल्पना अग्रवाल, संजीव कर्णवाल, विपुल गुप्ता, भूपेंद्र, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे। इनके अलावा महानगर के वार्ड एक में प्रभारी रेखा रोहिला, वार्ड 16 में नरेश धनगर, वार्ड 19 में मनोज ठाकुर, वार्ड 15 में प्रभारी अरूण गुप्ता, वार्ड 18 में प्रभारी अमित गर्ग, वार्ड 27 में विजय माहेश्वरी, वार्ड 14 में योग चुग, वार्ड 38 में सुनील गुप्ता, वार्ड 59 में किशन लाल ठक्कर, वार्ड 50 में प्रवीण छाबड़ा ने सत्यापन कार्य कराया।