धरना प्रदर्शन को भाजपा ने बताया फ्लाप शो
देवबंद में रविवार को आयोजित धरना प्रदर्शन को भाजपा ने फ्लाप शो करार दिया है। भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि सीएए के जरिए पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरता का शिकार हुए विस्थापित हिदुओं को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में रविवार को आयोजित धरना प्रदर्शन को भाजपा ने फ्लाप शो करार दिया है। भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि सीएए के जरिए पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरता का शिकार हुए विस्थापित हिदुओं को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इस कानून से देश के मुस्लिमों की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देवबंद के प्रदर्शन पर कहा कि विपक्ष देश के मुसलमानों को भ्रमित कर हिसा फैलाने में लगा है। माहौल बिगाड़ने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
वहीं, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा की एनआरसी और सीएए पर विपक्षी दल ओछी राजनीति कर रहे हैं। देवबंद का धरना प्रदर्शन फ्लाप शो रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में सीएए और एनआरसी पर अपनी बात रख चुके हैं। मुसलमानों को उनकी बात पर विश्वास करना चाहिए।