अब 60 दिन में 70 कार्यक्रम करेगी भाजपा, रणनीति तैयार
सहारनपुर : लोकसभा चुनाव नजदीक आने के दौरान भाजपा की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। भाजप
सहारनपुर : लोकसभा चुनाव नजदीक आने के दौरान भाजपा की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक व क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने पार्टी नेताओं को 60 दिन और 70 कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी।
भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक और भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल गुरुवार को दाबकी रोड स्थित देव गार्डन में भाजपा के जिला व महानगर पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक कर पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसमें जिला व महानगर के अलावा सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। पाठक ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रमों में रात दिन जुटे रहने का निर्देश देते हुए 2019 विजय बनाने का लक्ष्य दिया। भाजपा की महानगर व जिला इकाई की अलग-अलग बैठकें 2019 फतेह पर केंद्रित रहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्षों से इनमें जुटने की अपील की। बैठकों में विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, सांसद प्रतिनिधि राहुल लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक महावीर राणा व मनोज चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी व महानगर प्रभारी गौरव गर्ग, जिला महामंत्री डा. पवन सवई, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, किरण चौधरी, चौधरी कीरत ¨सह, जिला उपाध्यक्ष आनंद राणा, सोनेंद्र राणा, संदीप शर्मा, मुनेश त्यागी, जिला मंत्री गौरव राणा, बोध राम धीमान, मांगेराम, सारिका वालिया, जिला संयोजक ठाकुर राजवीर ¨सह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।