मेरठ की रैली में देवबंद के भाजपाई हुए शामिल
नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में मेरठ में हुई भाजपा की रैली में बड़ी संख्या में नगर के भाजपाइयों ने भी शिरकत की।
सहारनपुर जेएनएन। नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में मेरठ में हुई भाजपा की रैली में बड़ी संख्या में नगर के भाजपाइयों ने भी शिरकत की।
भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग के नेतृत्व में बुधवार सुबह काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ बसों द्वारा मेरठ के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षियों द्वारा बेवजह भ्रम फैलाया जा रहा है। हालांकि यह कानून नागरिकता देने के लिए है। नागरिकता छीनने के लिए नहीं। अरुण गुप्ता व अभिषेक त्यागी ने भी विचार रखें। इस दौरान चौ. ओमपाल सिंह, विकास त्यागी, मनीष त्यागी, खेमकरण कश्यप, डा. कांता त्यागी, विनय कुच्छल, चौ. मदनपाल, राहुल वाल्मीकि, राखी भारती, बिजेंद्र जौहरी, अजय गर्ग, प्रमोद शाही, अमित गर्ग, पवन धीमान, अंकित राणा, जोली चौधरी, सुशील जाटव, ऋषिपाल कश्यप, रविद्र चौधरी, जसबीर मलिक, अखिलेश उपाध्याय, कुसुम गुप्ता, मंजू शर्मा, रोकी कुमार आदि शामिल रहे।