भाजपा ही कर सकती है अल्पसंख्यकों की सुरक्षा : चांद
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि भाजपा ही अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा कर सकती है।
सहारनपुर, जेएनएन। लखनौती में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि भाजपा ही अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने अल्पसंख्यकों से भाजपा से जुड़ने की अपील की।
मंगलवार को सलमान जैदी के आवास पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि भाजपा ही अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा कर सकती है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही मुसलमानों को ठगने का काम किया है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि अल्पसंख्यक सबसे निचले स्तर पर आ गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रिजवान अहमद खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों को भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए, ताकि देश और कौम दोनों की तरक्की हो सके। प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी, गंगोह विधानसभा प्रत्याशी किरत सिंह, जिलाध्यक्ष शब्बी हैदर, जिला मंत्री शाहनवाज खान, सलमान जैदी, शैला जैदी, नकी मिर्जा, फिरोज मिर्जा, पवन कुमार, बॉबी गुप्ता, सोनू गुप्ता, सावेज आदि लोग मौजूद रहे।