Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चे ने चलाया सदस्यता अभियान

गंगोह में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में 70 से अधिक सदस्य बनाए गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 08:11 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चे ने चलाया सदस्यता अभियान
भाजपा महिला मोर्चे ने चलाया सदस्यता अभियान

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में 70 से अधिक सदस्य बनाए गए।

loksabha election banner

नगर में महिला मोर्चा द्वारा हरिदास कालोनी में सदस्यता अभियान चलाया गया। कालोनी में 70 से अधिक सदस्य बनाए। इस अवसर पर महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष उमा शर्मा व जिला मंत्री मनीषा तायल ने कहा कि कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी है। भाजपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इस मौके पर रेखा कश्यप, रश्मि कश्यप, सभासद विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

राजकीय पीजी कालेज में संविधान दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित

गंगोह: लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ डा. ऋतु वर्मा के छात्र-छात्राओं को सम्बोधन से हुआ। संगोष्ठी का विषय भारतीय संविधान के निर्माण में महिलाओं का योगदान तथा क्विज प्रतियोगिता का विषय अपने संविधान को जानों था। इस अवसर पर डा. अर्चना सिंह ने छात्र-छात्राओं से संविधान के निर्माण महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। उन्होने बताया कि संविधान सभा में 299 सदस्यों में 15 सदस्य महिलाएं थी। कमला चौधरी, मालती चौधरी, विजय लक्ष्मी पंडित, रेनुका रे, अम्मू स्वामी नाथन, दुर्गाबाई देशमुख, हंसा मेहता, सरोजनी नायडू, सुचेता कृपालानी, लीला राय, राजकुमारी अमृत कौर आदि इस समिति में शामिल रही। इस के साथ ही स्नातक तथा स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने भी इस विषय पर अपनी बात प्रस्तुत की। डा. आरती उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता दो टीमों में टीम ए व टीम बी के बीच हुई। पांच राउंड की प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। टीम बी विजेता रही। सचालन डा. अर्चना सिंह व डा. आरती उपाध्याय ने किया। इस मौेके पर जूली, मुसकान, प्रीति, गुलनूर, जेबा, साक्षी, निकिता, सचिन खरे आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.