भाजपा नगराध्यक्ष का विवादित वीडियो वायरल
भाजपा नगराध्यक्ष ने एक बार फिर दारुल उलूम देवबंद पर विवादास्पद ब्यान दिया है। नगराध्यक्ष ने दारुल उलूम पर निशाना साधते हुए इसे आतंक की भूमि बताया है।
संसू, देवबंद (सहारनपुर) : भाजपा नगराध्यक्ष ने एक बार फिर दारुल उलूम देवबंद पर विवादित बयान दिया है। नगराध्यक्ष ने दारुल उलूम पर निशाना साधते हुए इसे आतंक की भूमि बताया है। साथ ही उन्होंने गठबंधन द्वारा देवबंद से चुनावी शखनाद करने पर भी सवालिया निशान लगाए हैं।
भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दारुल उलूम के कारण देवबंद की भूमि को आतंक की भूमि बताया गया है। सपा-बसपा व रालोद गठबंधन की पहली संयुक्त रैली देवबंद में प्रस्तावित होने पर भी भाजपा नगराध्यक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में भाजपा नगराध्यक्ष ने कहा कि हिदुस्तान की जनता जान चुकी है कि कौन राष्ट्रभक्त और कौन राष्ट्रद्रोही है?