Move to Jagran APP

कौडियों के दाम खरीदी मिलों को चलवा रही भाजपा : सुरेश राणा

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के जो दावे किए वह पूरे हुए हैं। इन दोनों के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के नए आयाम छू रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 06:03 PM (IST)
कौडियों के दाम खरीदी मिलों को चलवा रही भाजपा : सुरेश राणा
कौडियों के दाम खरीदी मिलों को चलवा रही भाजपा : सुरेश राणा

सहारनपुर, जेएनएन। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के जो दावे किए, वह पूरे हुए हैं। इन दोनों के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के नए आयाम छू रही है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में चीनी मिलों को कौड़ियों के दाम पर नीलामी में छुड़वाया गया, लेकिन भाजपा सरकार इस पूरे मामले की जांच करा कर उन बंद चीनी मिलों को चलाने का काम कर रही है। ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पूरी तरह जाम रहा।

loksabha election banner

गन्ना मंत्री सुरेश राणा सोमवार को रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जंधेडा समसपुर में भाजपा की किसान ट्रैक्टर रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था में सुधार करते हुए अपराधियों व भू माफियाओं की कमर तोड़ दी, लेकिन सपा के मुखिया भू माफिया की पैरवी कर रहे हैं। गन्ना मंत्री राणा ने किसानों व अन्य लोगों की नब्ज को टटोलते हुए कहा किसानों का हित भाजपा सरकार में ही सुरक्षित हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है, सुप्रीम कोर्ट से मामला हल होते ही सहारनपुर जिले में बंद पड़ी चीनी मिलों को भी चालू कराया जाएगा तथा प्रदेश की 120 चीनी मिलों में से 90 चीनी मिल गन्ने का भुगतान कर चुकी है। शेष का भुगतान करने का आदेश मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं दिया गया है। चीनी मिलों से किसानों को भुगतान शीघ्र इसके लिए सरकार एक योजना जल्दी लागू करने जा रही है। उन्होंने किसानों से बार-बार हाथ उठवाकर बातों का समर्थन कराया तथा सभी से पुन भाजपा की सरकार बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

इन्होंने किया संबोधित

ट्रैक्टर रैली को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, रामपुर मनिहारान विधानसभा के विधायक देवेंद्र निम, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र सिंह तुगाना, प्रदेश मंत्री पदम सिंह ढायकी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा मोहर सिंह, जिला महामंत्री सनी देव चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी मेला राम पवार, राज सिंह माजरा, शीश पाल सिंह ने भी संबोधित किया।

दो सौ ट्रैक्टर के साथ निकली रैली

गन्ना मंत्री सुरेश राणा, जसवंत सैनी व विधायकों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। बाद में पूर्व सांसद चौधरी नकली सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गन्ना मंत्री राणा के नेतृत्व में करीब दो सौ ट्रैक्टरों के साथ रैली आरंभ की गई, जिसमें खुद सुरेश राणा ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों का नेतृत्व किया। रैली कुछ देर के लिए भाजपा कार्यालय पर रुकी इसके बाद रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। हसनपुर चुंगी पर समापन समारोह को संबोधित करते हुए गन्ना मंत्री राणा ने कहा कि अब किसान समझ चुका है कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है। ट्रैक्टर रैली जंधेड़ा समसपुर गांव से प्रांरभ होकर दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चुंगी पहुंची। यहां पर इसका समापन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.