भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल: रुद्रसेन
तीतरों (सहारनपुर) : समाजवादी पार्टी के सामाजिक न्याय यात्रा के समापन समारोह में आगामी लोकसभा च
तीतरों (सहारनपुर) : समाजवादी पार्टी के सामाजिक न्याय यात्रा के समापन समारोह में आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों को असफल और जनविरोधी बताते हुए उनकी जमकर आलोचना की।
रविवार को गांव झाड़वन स्थित फार्म हाउस पर हुए कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष चौ.रुद्रसेन ने कहा भाजपा की सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पिछले साढ़े चार वर्र्षो में केंद्र सरकार केवल झूट बोलकर जनता को बहलाती रही। इनकी गलत आर्थिक नीतियों से किसान, मजदूर और छोटा व्यापारी सभी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उदय वीर कश्यप और सपा नेता अफजाल खान ने कहा कि अब समय आ गया है की सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकें। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार, सहकारी समिती के सभापति चौ.गजेंद्र ¨सह, पूर्व चेयरमेन तैमूर खान, सपा के जिला सचिव शहजाद मालिक, मोनू शर्मा आदि सहित अनेक लोग शामिल रहे।