Move to Jagran APP

जिला महामंत्री पर लगाया भाजपा ने दांव

गंगोह विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के जिला महामंत्री चौधरी किरत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। किरत सिंह की घोषणा से टिकट के कई दिग्गज दावेदारों को झटका लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:23 AM (IST)
जिला महामंत्री पर लगाया भाजपा ने दांव
जिला महामंत्री पर लगाया भाजपा ने दांव

सहारनपुर जेएनएन। गंगोह विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के जिला महामंत्री चौधरी किरत सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

loksabha election banner

गंगोह विधानसभा सीट पर पिछले एक माह से भाजपा के टिकट के अनेक दावेदार लखनऊ और दिल्ली के चक्कर लगा रहे थे, मगर पार्टी ने रविवार को चौधरी किरत सिंह को प्रत्याशी बना दिया। रामपुर मनिहारान ब्लाक के गांव उमाही के रहने वाले 52 वर्षीय चौधरी किरत सिंह करीब तीन दशक से पार्टी से जुड़े हैं। वर्ष 1991 में वह भाजयुमो रामपुर मनिहारान के मंडल अध्यक्ष बनाए गए थे। इसके अलावा वह भाजपा के जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे और वर्तमान में वह भाजपा के जिला महामंत्री हैं। गंगोह से टिकट मिलने से पहले वह जिला सहकारी बैंक के निदेशक का चुनाव लड़े हैं। वर्तमान में बैंक के निदेशक हैं।

------

नामांकन में शामिल रहेंगे कई मंत्री

भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार सोमवार को नामांकन में कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धर्म सिंह सैनी, राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर भी शामिल रहेंगे। इनके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी भी नामांकन में शामिल रहेंगे।

--

हर्ष जताया

संसू,रामपुर मनिहारान/इस्लामनगर: गंगोह विधानसभा से किरत सिंह भाजपा प्रत्याशी को बनाए जाने पर पैतृक गांव में लोगों ने मिठाई वितरित कर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। पैतृक गांव उमाही कला में ग्रामीणों ने जमकर खुशियां मनाई। टिकट घोषित होते ही ग्रामीण उनके निवास पर पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने किरत सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार जताया। कस्बे के शहरी पुल चौक पर रमेश पवार घसोती के यहां एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किरत सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशियां मनाई गई। रमेश पवार ने कहा किरत सिंह ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। पूर्व सभासद किरत सिंह मिटू ने कहा पार्टी हाईकमान ने किरत सिंह को प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया है कार्यकर्ता तन मन से उन्हें जीत दिलाकर पार्टी का कर्ज उतारेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.