Move to Jagran APP

सहारनपुर में छेड़छाड़ के आरोपितों के पक्ष में उतरे भीम आर्मी के कार्यकर्ता

सहारनपुर में आज सुबह स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए छात्रा पक्ष के लोगों ने दो आरोपितों को पुलिस हिरासत में पीटना शुरू कर दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 12:31 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 12:31 PM (IST)
सहारनपुर में छेड़छाड़ के आरोपितों के पक्ष में उतरे भीम आर्मी के कार्यकर्ता
सहारनपुर में छेड़छाड़ के आरोपितों के पक्ष में उतरे भीम आर्मी के कार्यकर्ता

सहारनपुर (जेएनएन)। स्कूल जा रही छात्राओं से आज दो लोगों ने छेड़छाड़ की। छात्राओं के शोर मचाने पर दोनों को पुलिस ने पकड़ा। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस हिरासत में इनको पीटा। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता आरोपितों के पक्ष में उतरे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

loksabha election banner

सहारनपुर में आज सुबह स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए छात्रा पक्ष के लोगों ने दो आरोपितों को पुलिस हिरासत में पीटना शुरू कर दिया। पता लगा तो दूसरे पक्ष से भीमआर्मी से जुड़े कुछ लोग पहुंच गए। पुलिस पर युवक की पिटाई करवाने का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया।

थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा के साथ कस्बे के बाइपास मार्ग पर गांव के ही अनुसूचित जाति के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पता लगा तो ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया लेकिन, इससे भी छात्रा पक्ष का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने पुलिस अभिरक्षा से खींच कर आरोपित युवक मोनू और सूरज को पीटना शुरू कर दिया।

पता चलते ही भीम आर्मी से जुड़े युवक व महिलाएं वहां पहुंच गईं और पुलिस पर युवक की पिटाई करवाने का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। रोडवेज बस चालक की पिटाई कर तोडफ़ोड़ की कोशिश की। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ङ्क्षसह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आने-जाने वालों के साथ मारपीट की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.