दीपावली कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुतियों की धूम
आइआइए की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उद्योगों से संबंधित समस्याओं को निस्तारण के लिए मुख्यालय भेजने का आह्वान किया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। आइआइए की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उद्योगों से संबंधित समस्याओं को निस्तारण के लिए मुख्यालय भेजने का आह्वान किया गया। इस मौके पर आयोजित दीपावली कार्यक्रम में दिल्ली और मुंबई से आए कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से जमकर धमाल मचाया। लक्की ड्रा में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुस्कार दिए गए।
सोमवार देर रात दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि सहारनपुर चेप्टर प्रदेश में मुख्य चेप्टर की श्रेणी में आता है। संस्था का लक्ष्य बिहार और उत्तराखंड में अधिक से अधिक चेप्टर खोलना है। सचिव मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि एमएसएमई के अंदर डिले पेमेंट में 45 दिन में भुगतान का प्रावधान है। चेप्टर चेयरमेन रविद्र मिगलानी ने कहा कि केद्रीय कार्यकारिणी की बैठक चेप्टर के लिए गौरव की बात है। बाद में अतिथियों को एक-एक तुलसी का पौधा व आइआइए गिफ्ट किट भेंट की गई। इस मौके पर पारिवारिक दीपावली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुंबई और दिल्ली से आए कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। तीन लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार संजय कर्णवाल, द्वितीय सुनील सैनी व तृतीय स.मनदीप सिंह को दिया गया। टेलीफोन डायरेक्ट्री का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिघल, रामजी सुनेजा, प्रवीण सडाना, प्रमोद मिगलानी, कन्वीनर सुशील सडाना, एस कुमार, स.हरजीत, राजेश सपरा, मनजीत सिंह अरोड़ा, आरके धवन, राजेश सपरा, अजय कुमार गुप्ता, विनती गुप्ता, संजीव कपूर, अमित अग्रवाल, संजीव माहेश्वरी, केएल अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, केआर सिघल, प्रियेश गर्ग, सचिन मैत्रेय, राकेश भाटिया, मुकेश गर्ग, हरिकिशन अग्रवाल, कुश पुरी, जितेंद्र पारिक, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, संजीव मित्तल, अशोक गांधी, अंशुल अरोड़ा मौजूद थे।