ग्राहक को हथियार बेचने से पहले हथियार तस्कर खुलेआम ऐसे दे रहा है नशे में ट्रायल Saharanpur News
सहारनपुर में ग्राहक को हथियार बचने से पहले ट्रायल के लिए एक तस्कर का नशे में गोलियां चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 05:37 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर में ग्राहक को हथियार बचने से पहले ट्रायल के लिए एक तस्कर का नशे में गोलियां चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। उक्त हथियार तस्कर क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।
नशे में कर रहा फायरिंंग
सोशल मीडिया पर 1 मिनट 38 सेकंड के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अवैध हथियार से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति हथियार तस्कर है जो नशे में किसी ग्राहक को असलाह बचने से पहले खुलेआम उसका ट्रायल करके दिखा रहा है। उसके साथ कई अन्य व्यक्ति भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। हथियार तस्कर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सीमा पर बसे एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उक्त गांव में छापेमारी की, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगने पर तस्कर फरार हो गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें