विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISIS के मॉड्यूल से जुड़ा सहारनपुर का हारिस मुरादाबाद में गिरफ्तार, घर पर ताला लगाकर चला गया परिवार

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 17 Mar 2026 12:33 PM (IST)

Saharanpur News : यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से बीडीएस छात्र हारिस अली को आइएसआइएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े होने ...और पढ़ें

सहारनपुर के माणक मऊ मोहल्ला में हारिस अली का घर और उसका फाइल फोटो।

सहारनपुर के माणक मऊ मोहल्ला में हारिस अली का घर और उसका फाइल फोटो।

HighLights

  1. यूपी एटीएस ने बीडीएस छात्र हारिस अली को किया गिरफ्तार।

  2. सहारनपुर निवासी हारिस के पिता आईटीसी में करते हैं नौकरी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से बीडीएस छात्र हारिस अली को आतंकी संगठन आइएसआइएस (ISIS) के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित हारिस के पिता सहारनपुर के मानक मऊ मोहल्ले में रहते हैं और आईटीसी में नौकरी करते हैं। 

मुरादाबाद में बीडीएस की कर रहा था पढ़ाई

सहारनपुर के मानक मऊ मोहल्ला निवासी हारिस अली दो साल से मुरादाबाद रहकर वहां के कोठीवाल डेंटल कालेज में बीडीएस की पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि पढ़ाई में भी वह ठीक था। माणक मऊ मोहल्ले में उसके परिवार की अच्छी साख है।

यहां जैसे ही इस बारे में पता चला की रियासत अली के बेटे हारिस को यूपी एटीएस (UP ATS) ने आतंकी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार किया है तो उनके घर के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मगर उनके घर पर ताला लगा हुआ है। हारिस के स्वजन घर से गायब है। 

रियासत अली के पड़ोसी मोहम्मद तुफैल ने बताया कि उन्होंने आज तक हारिस को कभी भी मुहल्ले में घूमते हुए नहीं देखा। उसका एक बड़ा भाई और एक बहन है। हारिस इनमें सबसे छोटा है। इसके साथ ही चौकी मानक मऊ इंचार्ज कुलवंत सिंह मलिक ने भी उसके घर पर पहुंचकर उसके स्वजन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

 यह भी पढ़ें- ISIS मॉड्यूल से जुड़ा मुरादाबाद का BDS छात्र, ATS ने किया गिरफ्तार; पाकिस्तान से भी कनेक्शन

यह भी पढ़ें- SI Recruitment: अंशुल की आधार कार्ड डिटेल पर परीक्षा दे रहा था चिंटू कुमार, इस कारण खुल गई उसकी पोल