मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
यूनाटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आहवान पर वेतन पुनरीक्षण समझौते की मांग सहित कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर : यूनाटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आहवान पर वेतन पुनरीक्षण समझौते की मांग सहित कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम पीएनबी सिविल लाइन पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदीप कुमार गुप्ता व राजीव जैन का कहना था कि भारतीय बैंक संघ से हुई बातचीत में कोई समाधान न निकलने के कारण मांगों को लेकर यूनियन ने हड़ताल का नोटिस वित मंत्रालय व मुख्य श्रमायुक्त को भेजा है। यदि सरकार ने मांगों पर विचार नहीं किया तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में एनसीबीई के संजय शर्मा, मेघराम, अशोक कुमार, राजीव महेश्वरी, आशीष कुमार, संजीव शर्मा, अजय कर्णवाल, वीर कुमार जैन, राहुल कपिल, ओपी शिवा, शांति स्वरूप अरोड़ा, नीरज रस्तोगी, सुधीर जैन शामिल थे।