भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन को मिली जमानत
जागरण संवाददाता, सहारनपुर: आगजनी-फाय¨रग के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंचे भीम आर्मी के
जागरण संवाददाता, सहारनपुर: आगजनी-फाय¨रग के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंचे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन को जमानत मिल चुकी है। 11 महीने तक अपने घर में रहने के बावजूद पुलिस रिकार्ड में 12 हजार के इनामी रहे विनय ने पिछले महीने 23 तारीख को अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस इतनी भी पैरवी न कर सकी कि विनय ज्यादा दिन तक जेल में रह सके, महज 25 दिन में उसे जमानत मिल गई।
छुटमलपुर निवासी विनय रतन पर जातीय ¨हसा भड़काने, आगजनी व सरकारी अफसरों पर हमला करने का आरोप है। बीते वर्ष नौ मई को कोतवाली देहात में विनय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस गिरफ्त में न आने की वजह से बीते साल जून में विनय रतन पर 12 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके बावजूद विनय को गिरफ्तार करने में असफल रही पुलिस ने अदालत से विनय को भगोड़ा घोषित करवा वारंट हासिल कर लिया था। नौ मई के बाद से 23 अप्रैल तक विनय बड़े ही आराम से अपने ही घर में था, लेकिन पुलिस इसे पकड़ नहीं रही थी। यह भेद भी तब खुला जब 20 अप्रैल को पुलिस टीम इसके घर पहुंची और विनय की मौजूदगी में ही वारंट इसके घर के बाहर चस्पा किया। यह खबर अखबारों की सुर्खियां बनी तो 23 अप्रैल को विनय ने अदालत में सरेंडर कर दिया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ¨सह ने बताया कि बीती 17 मई को अदालत से विनय को जमानत मिल चुकी है।