Move to Jagran APP

सपा-बसपा मिल गए तो क्या गलत किया: आजम

सहारनपुर : प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि सपा-बसपा मिल गए हैं तो इसमें गल

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Mar 2018 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 10:37 PM (IST)
सपा-बसपा मिल गए तो क्या गलत किया: आजम
सपा-बसपा मिल गए तो क्या गलत किया: आजम

सहारनपुर : प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि सपा-बसपा मिल गए हैं तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने दावा किया कि अगर तमाम दलों का यह समझौता कायम रहा तो झाडू लगाने वाले बादशाह की बादशाहत तिनके की तरह बिखर जाएगी।

loksabha election banner

आजम खां बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि रोजी-रोटी मांगों तो दंगा, रोजगार की बात करो तो ¨हदू-मुसलमान की बात की जाती है। वैसे भी तानाशाहों के अंजाम दुनिया ने देखे हैं, पर मारे बेगुनाह ही जाते हैं। आज जो यूपीकोका लाए है, उन पर ही इतने क्रिमनल केस हैं, यह तो दबाव बनाने की नीति है। संवैधानिक कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को सिर्फ होली मनाने की बात नहीं करनी चाहिए। हम मुसलमान हैं, हमारे बड़े मुसलमान थे। इसमें शर्म की क्या बात है, हम भी इंसान हैं। हेकड़ी तब तक चलती है जब तक कमांडो साथ हैं, बाद में लोकतंत्र का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अनेक छोटे दलों को मिलाकर सरकार चला रही है, ऐसे में यदि सपा-बसपा मिल गए तो क्या गलत किया? प्रदेश में सपा का वजूद कम होने के कारण दूसरे के कंधों का सहारा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर मीडिया सबसे अधिक परेशान है। वह तो पिछले 20 वर्षो से समझौते के पक्ष में थे। बादशाह ने हर घर को 20 लाख और दो करोड़ को रोजगार देने का वायदा किया था। हमने अपनी सरकार में रोजगार उपलब्ध कराए। जिन बच्चों को रोजगार मिला, नई सरकार ने उन्हें सपा के बताकर बाहर कर दिया। वह बच्चे कोर्ट से स्टे लाए। सरकार इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट चली गई, दुनिया की यह पहली सरकार है जो रोजगार छीनने का काम कर रही है। आज दुनिया सिमट रही है। हमें पाकिस्तान जैसे भूखे-नंगे देश में भेजने के बजाए अमीर देशों में भिजवाने को क्यों नहीं कहा जा रहा। इस दौरान सरफराज खान, चौ. रुद्रसेन, राजपाल फंदपुरी, शाहनवाज चांद, फैसल सलमानी, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.