विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 रुपये के गुटखे के विवाद में सहारनपुर के युवक का दिल्ली में कत्ल

By Manish Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 04 Apr 2026 06:20 PM (IST)

दिल्ली की आजादपुर मंडी में 5 रुपये के गुटखे को लेकर हुए विवाद में गंगोह के एक ट्रक ड्राइवर नाजिम ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. गंगोह क्षेत्र निवासी था मृतक ट्रक ड्राइवर नाजिम।

  2. शव गांव में लाकर गमगीन माहौल मे किया सुपुर्द-ए-खाक।

संवाद सूत्र, गंगोह (सहारनपुर)। 5 रुपये के गुटखे को लेकर हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। दिल्ली आजादपुर मंडी में घटित चाकूबाजी की इस घटना में गंगोह क्षेत्र के युवक की जान चली गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम मृतक का शव गांव में लाकर गमगीन माहौल मे उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

N1

नाजिम का फाइल फोटो

गंगोह क्षेत्र के बेगी रूस्तम निवासी 35 वर्षीय नाजिम पुत्र कासिम ट्रक ड्राइवर था। वह दिल्ली निवासी एक आढ़ती का ट्रक चलाता था। वह सहारनपुर क्षेत्र से ट्रक मे सब्ज़ी भरकर ले जाने का काम करता था। गुरुवार को वह सहारनपुर से ट्रक में सब्जी भरकर दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र मे आजादपुर मंडी गया था।

स्वजन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि मंडी में ही गुटखे की कीमत को लेकर उसका चाय विक्रेता से विवाद हो गया था। मामूली विवाद इतना बढ़ा कि चाय विक्रेता ने नाजिम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने नाजिम को अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दिल्ली निवासी आढ़ती सद्दाम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम मृतक का शव गांव में लाकर गमगीन माहौल मे उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

मृतक आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पत्नी और पांच बच्चे 11 वर्षीय समरीन, 9 वर्षीय अनस, 7 वर्षीय नबिया, 5 वर्षीय नायबा, 3 वर्षीय मोहम्मद उमर हैं। नाजिम की मौत से पत्नी व बच्चों के सामने भारी परेशानी खड़ी हो गई है।