Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, दोनों घायल

पा नेताओं को घायलावस्था में कराया सीएचसी में भर्ती जागरण संवाददाता बेहट थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव आराजी जोडिय़ों नंदपुर में रविवार की देर रात चुनाव प्रचार के बाद वापस लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर अवैध खनन की मुखबिरी

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 10:06 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 10:06 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, दोनों घायल
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, दोनों घायल

बेहट (सहारनपुर) : थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव आराजी जोडि़यो नंदपुर में रविवार की देर रात चुनाव प्रचार के बाद वापस लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर अवैध खनन की मुखबिरी का आरोप लगाते हुये दबंगों ने हमला बोल दिया। हमले में दोनों घायल हो गए।

loksabha election banner

क्षेत्र में पुलिस व खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का धंधा चरम पर है। एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद खनन माफियाओं ने यमुना की कोख खाली करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ रखी है। रविवार की रात भाजपा के साढ़ौली कदीम मंडल मंत्री सोनू कश्यप अपने साथी अशोक कश्यप के साथ चुनाव प्रचार कर रात को 10 बजे अपने गांव आराजी जोडि़यो आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दबंगों ने लाठी-डंडों व हथियारों से उन पर हमला कर दिया। जिससे इन दोनों को गंभीर चोटें आयी। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी बेहट ले आई। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि अवैध खनन की शिकायत उन्होंने मिर्जापुर पुलिस से भी की थी। इस बारे में थाना प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि गाड़ी निकालने को लेकर झगड़ा हुआ है। यह दोनों ज्यादा चोटिल थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.