सहारनपुर में प्रैक्टिस करने पहुंचे खिलाड़ी को स्टेडियम में मारी गोली, हालत गंभीर Saharanpur News
सहारनपुर में मंगलवार सुबह स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आए एक खिलाड़ी को टाटा सफारी में आए कुछ युवकों ने गोली मार दी और लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 12:27 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। मंगलवार सुबह 11:15 बजे स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आए एक खिलाड़ी को गोली मार दी। गोली लगते ही खिलाड़ी मैदान की तरफ भागा तो हमलावर उसके पीछे भागे। शोर मचाने पर कुछ अन्य खिलाड़ी घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर सफारी गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। गोली लगने से घायल खिलाड़ी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गाड़ी और हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
टाटा सफारी में आए थे चार-पांच युवक
गांव में अंबेहटा चांद निवासी अनिल कुमार पुंडीर का चौबीस वर्षीय बेटा यश प्रताप हैमर थ्रो की प्रैक्टिस कर रहा है। कोच अब्दुल आहद के अनुसार नेशनल टीम में सिलेक्शन के लिए यश प्रतिदिन 10:30 बजे के बाद ही स्टेडियम आता है। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे स्टेडियम पहुंचे और स्टेडियम में घुस रहा था कि तभी टाटा सफारी सवार चार-पांच युवक आए और उसको गोली मार दी। गोली लगते ही यश मैदान की तरह दौड़ा, इसी बीच अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
पेट में मारी गोली और भाग निकले
कोच अब्दुल ने बताया कि यश ने पेट की तरफ इशारा करते हुए बताया कि उसे गोली मार दी है। सभी को अपनी ओर आता देख यश को गोली मारने वाले युवक सफारी गाड़ी में बैठकर अंबाला रोड की तरफ फरार हो गए। खून से लथपथ यश को तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें