अरविद कपूर को मिला श्रेष्ठ कार्य के लिए अवार्ड
एमजेएफ लायन अरविद कपूर को अर्न्तराष्ट्रीय संस्था एसोशिएशन आफ लांयस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
गंगोह (सहारनपुर) : एमजेएफ लायन अरविद कपूर को अर्न्तराष्ट्रीय संस्था एसोसिएशन आफ लांयस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
मसूरी (उत्तराखंड) में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम विजन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर गंगोह लांयस सेंट्रल के वरिष्ठ लायन अरविंद कपूर को इंटरनेशनल गर्वनर द्वारा सम्मानित किया गया। गर्वनर प्रतिनिधि डॉ. नवल मालू, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर विजय राजू ने यह सम्मान उन्हें सौंपा। समारोह में आए 75 से भी अधिक क्लबों के 1000 प्रतिनिधियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक गर्वनर विनय मित्तल ने कहा कि मानव के लिए शरीर में अति जरुरी अंग आंखे है। विजन चैयरमैन अरविद कपूर ने अपनी टीम कें साथ लगभग चार हजार आंखो का आपरेशन कराने का सराहनीय कार्य किया है।