Move to Jagran APP

बैंडबाजों संग निकाली भव्य शोभायात्रा

स्वामी रामानंद सरस्वती के विग्रह स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 108 महिलाएं जलकलश शिरोधार्य कर भजन कीर्तन करती हुई चल रही थीं। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:05 AM (IST)
बैंडबाजों संग निकाली भव्य शोभायात्रा
बैंडबाजों संग निकाली भव्य शोभायात्रा

सहारनपुर, जेएनएन। स्वामी रामानंद सरस्वती के विग्रह स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 108 महिलाएं जलकलश शिरोधार्य कर भजन कीर्तन करती हुई चल रही थीं। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

शनिवार को किशनपुरा सत्संग भवन से पंत विहार सत्संग भवन तक देवी सुदीक्षा सरस्वती की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई। 108 महिलाएं जलकलश शिरोधार्य कर भजन कीर्तन करती हुई चल रही थी। बैंड धार्मिक धुनों और भजनों से वातावरण में भक्तिरस घोल रहे थे। मुख्य बाजारों में शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। कैमिस्ट दवा एसोसिएशन, संभाल परिवार, उप्र व्यापार प्रतिनिधिमंडल, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में सरस्वती युवा संगठन के अध्यक्ष राजीव कालिया, महामंत्री संजीव जसूजा, उपाध्यक्ष संजीव मिगलानी, संयोजक कृष्णलाल मक्कड़, सुधीर मिगलानी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.