महापौर की घोषणा, सहारनपुर में गो अंत्येष्टि स्थल बनेगा Saharanpur News
नगर निगम के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में शहर के महापौर संजीव वालिया ने कहा कि जल्द ही सहारनपुर में गो अंत्येष्टि स्थल बनवाया जाएगा।
By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 04:07 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 04:07 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। नगर निगम के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में शहर के महापौर संजीव वालिया ने कहा कि जल्द ही सहारनपुर में गो अंत्येष्टि स्थल बनवाया जाएगा। कूड़े के निस्तारण के लिए 3.5 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। जल्दी शहर का कूड़ा वहां पहुंचाएंगे।
दो माह के भीतर शुरू होंगे कार्य
इसके अलावा उन्होंने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत होने वाले कार्यों के दो माह के भीतर शुरू होने की बात कही। महापौर ने कहा कि सभी 70 पार्षदों के सहयोग से महानगर के चौमुखी विकास के लिए अभिनव योजना तैयार की गई हैं, जिन्हें जल्द होने वाली मीटिंग में पास कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें