मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना
सहारनपुर : मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ ने बुधवार क
सहारनपुर : मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ ने बुधवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
जिले भर की महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि सबसे कम मानदेय पर कार्य कर रही, हमें आज तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। सांकेतिक धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांगे पूरी करने का संदेश देना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा लंबे समय से आंदोलनरत कार्यकर्ताओं की मांग पूरी करने की बजाय मानदेय रोककर शासन प्रशासन आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा हम हार नहीं मानेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुलेललता पंवार ने कहा कि प्रमोशन के लिए उम्र की पाबंदी नहीं होनी चाहिए। अधिकांश कार्यकताओं की तमाम उम्र गुजर रही है, जिन्हें प्रमोशन का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान सुधा धीमान, सुनीता शर्मा, अर्चना शर्मा, प्रतिभा त्यागी, नीलम शर्मा, रीता चौधरी, नीलम शुक्ला सहित जिले भर की महिला कर्मचारी मौजूद रही।
मांग पूरी करने की अपील
सहारनपुर : आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के अलावा श्रमिक संगठन सीटू, आशा व रसोईयां संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर मांग पूरी करनी की अपील की है। इस दौरान कुर्रत, रजनी राणा, अनीता पुंडीर, सुमन अग्रवाल, इशरत जमाल, अंजू सैनी, अनामिका, सरोज बाला, चांद बीबी, मुकेश मुनेश, ललीता, तिलक राज, रेशमा, रेखा, आदि रही।