विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agniveer Recruitment: मुरादाबाद और अमरोहा के युवाओं के सपनों को मिली रफ्तार, दौड़ में 1640 अभ्यर्थी हुए पास

By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 22 Aug 2026 01:59 PM (IST)

सहारनपुर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा और मुरादाबाद में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुक्रवार और शनिवार को ...और पढ़ें

सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली के दौरान दौड़ते अमरोहा के युवा।

सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली के दौरान दौड़ते अमरोहा के युवा।

HighLights

  1. सहारनपुर में अमरोहा और मुरादाबाद के युवा अग्निवीर भर्ती रैली में हुए शामिल।

  2. मुरादाबाद जिले की चार और अमरोहा की तीन तहसीलों से आए थे अभ्यर्थी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अग्निवीर बनने का सपना लेकर शनिवार को अमरोहा जिले के भर्ती मैदान में उतरे। इससे पूर्व शुक्रवार को मुरादाबाद जिले की चार तहसीलों ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद और बिलारी तहसील के अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत और उत्साह के साथ अग्निवीर रैली में प्रतिभाग किया। सुबह से ही भर्ती स्थल पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की चाहत लिए अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपना दमखम दिखाया।

अमरोहा के 960 अभ्यर्थी पहुंचे

अग्निवीर भर्ती रैली में शनिवार को अमरोहा जनपद के युवाओं ने पूरे जोश और दमखम के साथ भाग लिया। अमरोहा, हसनपुर और नौगावां सादात तहसील के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होने के सपने के साथ पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुल 1,045 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 960 अभ्यर्थियों ने भर्ती स्थल पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराई।

शारीरिक दक्षता के तहत आयोजित रनिंग परीक्षा में 810 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। सुबह से ही भर्ती अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर अभ्यर्थियों में पहले से ही उत्साह बना हुआ था। तय समय से पहले ही युवा भर्ती स्थल पर पहुंचने लगे। अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें रनिंग के लिए भेजा गया। सेना में शामिल होने का सपना संजोए युवाओं ने दौड़ में अपना पूरा दमखम लगाया। तेज रफ्तार के साथ दौड़ते अभ्यर्थियों में आगे निकलने की होड़ दिखाई दी।

मुरादाबाद जिले के 1090 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया

स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली में मुरादाबाद जिले के एक हजार 190 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया। शुक्रवार को इनमें से एक हजार 60 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे, जबकि 130 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति दर्ज कराने और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मैदान में उतारा गया।

दौड़ शुरू होते ही युवाओं ने लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में 830 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। दौड़ पूरी करने के बाद युवाओं के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास झलकता दिखाई दिया। वहीं निर्धारित मानक पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि, कई युवाओं ने अगली भर्ती में और बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

युवाओं में सेना में जाने की होड़

अग्निवीर भर्ती में शामिल युवाओं में सेना में जाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा। अभ्यर्थी दो-तीन साल से शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। किसी ने दौड़ के लिए सुबह-शाम अभ्यास किया तो किसी ने अपनी फिटनेस बेहतर करने के लिए नियमित कसरत की। भर्ती मैदान में उनकी मेहनत और तैयारी का असर भी दिखाई दिया। हर किसी में सेना में जाने के लिए होड़ मची है।