चुनाव प्रचार थमा, गंगोह में मतदान कल
गंगोह विधानसभा सीट से विधायक चुने गए प्रदीप चौधरी के लोकसभा सदस्य चुने जाने से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जिस पर 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। विधानसभा में पहुंचने के लिए उपचुनाव में सपा बसपा भाजपा व कांग्रेस समेत कुल 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह विधानसभा उप-चुनाव के लिए करीब 20 दिन से चल रहा प्रचार शनिवार शाम पांच बजते ही थम गया। सोमवार को मतदान होगा। सपा, बसपा, भाजपा व कांग्रेस समेत कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 3 लाख 69 हजार 367 मतदाता करेंगे। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन अक्टूबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह मिलने के बाद चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया था। इस सीट से विधायक चुने गए प्रदीप चौधरी के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद रिक्त हुई सीट पर उप-चुनाव हो रहा है।
चार जोन व 37 सेक्टर में बांटा क्षेत्र
उप-चुनाव को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था की है। रविवार को सेंट्रल वेयर हाउस से पोलिग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच जाएंगी। प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र में 207 मतदान केंद्र व 426 मतदेय स्थल बनाए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में बांटकर 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। वेब कास्टिंग के लिए 43 मतदेय स्थलों का चयन किया गया है। शिव नारायण शर्मा को रिटर्निंग अफसर बनाया है। ये हैं प्रत्याशी
चौधरी किरत सिंह भाजपा
चौधरी इंद्रसेन सपा
नोमान मसूद कांग्रेस
चौधरी इरशाद बसपा
जितेंद्र सिंह नेशनलिस्ट पार्टी
मोहकम सिंह बहुजन मुक्ति पार्टी
इरशाद निर्दलीय
कंवरपाल निर्दलीय
प्रदीप निर्दलीय
सहदेव निर्दलीय
सोमपाल कश्यप निर्दलीय