एक साल में मोदी सरकार ने लिये कई साहसी फैसले: मंत्री धर्म सिंह
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर आयुष राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी ने ऑनलाइन पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार-2 का पहला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा।
सहारनपुर, जेएनएन। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर आयुष राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी ने ऑनलाइन पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार-2 का पहला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा। सरकार ने पिछले एक साल में देशहित से जुड़े कई बड़े फैसले लिए। कोरोना से जंग में मोदी सरकार का कदम पूरी दुनिया में सराहा गया है।
उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद का गठन, मिशन गगनयान, धारा 370 व 35ए को हटाने जैसे फैसलों को मोदी सरकार का साहसी कदम बताया। वैश्विक महामारी कोविड 19 से लड़ने में भी भारत को अग्रणी बताया। कहा कि आयुष मंत्रालय की ओर से इम्युनिटी स्तर बढाने के लिए अनेक औषधियों की जानकारी दी जा रही है। आरोग्य सेतु एप्प से नागरिकों को बहुत मदद मिल रही है। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने जनपद की पहली डिजिटल प्रेस वार्ता का संचालन करते हुए सभी को हिदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं।