Accident: दो कैंटर की आपस में जोरदार टक्कर से दो की मौत, दो घायल Saharanpur News
गुरुवार को दो कैंटरों के आपस में भीड़ने से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने हादसे में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है।
सहारनपुर जेएनएन। बिहारीगढ़ दिल्ली देहरादून हाईवे पर गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे मोहंड से पूर्व दो कैंटरो की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
ऐसे हुई घटना
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को फतेहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह कैंटर संख्या एमएच 46 एफ 1034 देहरादून की ओर से पानी की बोतल लेकर आ रहा था। दुसरा कैंटर संख्या एचआर 58 ए 9198 मुर्गा लेकर देहरादून की ओर जा रहा था। जैसे ही माउंट से पूर्व पहुंचा दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कैंटर में सवार अशोक पुत्र अतर सिंह निवासी महादेव कॉलोनी यमुना नगर मनोज पुत्र सोमनाथ दरगाहपुर थाना झिंझाना शामली घायल हो गए। थाना पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल भेज दिया है। दोनों चालकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दोनों चालकों का नाम पता मालूम नहीं चल पाया है। गाड़ी मालिकों से संपर्क होने के बाद ही मृतक चालकों के नाम पता मालूम हो सकेगा।
हादसे में सैकडों मुर्गों की मौत
हादसा इतना भयंकर बाकी दोनों वाहन बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं एक कैंटर में भरे सैकड़ों मुर्गों की मौत भी हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनो का कब्जे में ले लेकर थाना पहुंचा दिया।