Move to Jagran APP

बेटी के लिए लड़का देखकर लौट रहे माता-पिता की दुर्घटना में मौत

नकुड़ (सहारनपुर) : बेटी की शादी के लिए लड़का देखकर कार से घर लौट रहे माता-पिता की

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2018 10:24 PM (IST)
बेटी के लिए लड़का देखकर लौट रहे माता-पिता की दुर्घटना में मौत
बेटी के लिए लड़का देखकर लौट रहे माता-पिता की दुर्घटना में मौत

नकुड़ (सहारनपुर) : बेटी की शादी के लिए लड़का देखकर कार से घर लौट रहे माता-पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि कार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।

loksabha election banner

गांधी नगर निवासी अशोक कश्यप शनिवार को अपनी पत्नी ओमका, पड़ोसी रोहित व उसकी मां बबली के साथ कार से नानौता बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गए थे। कार रोहित चला रहा था। शाम चार बजे जब वह नकुड़ अंबेहटा मार्ग पर एकता ब्रिक्स के पास पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक के पास वाली सीट पर बैठे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सहारनपुर अस्पताल भिजवाया, जहां से सभी घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ओमका की भी मौत हो गई। भट्टा मालिक के बेटे आशु कुरैशी ने बताया कि उसने तत्काल यूपी 100 तथा 108 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.