गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं ने लिया भाग
रामपुर मनिहारान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण माह के अंतर्गत गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया।
सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण माह के अंतर्गत गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया।
मंगलवार को गांव घसोती में आंगनबाड़ी सुलेलता पंवार के सेंटर पर शासन द्वारा चलाई जा रही योजना पोषण माह के अंतर्गत गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने सात गर्भवती महिलाओं को की गोद भराई रस्म अदा की। और उन्हें गर्भवती अवस्था के दौरान पोषण की जानकारी दी। बताया कि गर्भवती महिलाएं आयरन की गोलियां खाएं और समय-समय पर खून की जांच कराएं। अन्य टीके लगवाएं, हरी सब्जियां फल का सेवन करें। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका धर्मावती, व कुसुमलता ने भी गर्भवती महिलाओं को पोषण की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पवार, सुधा धीमान, सुनीता शर्मा, नीलम, आरती, प्रतिभा त्यागी, अर्चना शर्मा, संजौली, संगीता, सुनीता पुंडीर, अरूणा, सुषमा, रमा , शिक्षा गीता , रोशन देवी, संतोष, आदि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।