Move to Jagran APP

आइसोलेशन केंद्र में कराया भर्ती

गंगोह में आइसोलेशन केंद्र पर आइसोलेट होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार दोपहर तक 70 जमातियों समेत कुल आंकड़ा 116 तक पहुंच गया है। सीएचसी प्रभारी डा. प्रमोद कुमार के अनुसार नगर में शोभित विवि के मेडिकल कालेज व एचआर इंटर कालेज को बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:05 AM (IST)
आइसोलेशन केंद्र में कराया भर्ती
आइसोलेशन केंद्र में कराया भर्ती

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में आइसोलेशन केंद्र पर आइसोलेट होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार दोपहर तक 70 जमातियों समेत कुल आंकड़ा 116 तक पहुंच गया है। सीएचसी प्रभारी डा. प्रमोद कुमार के अनुसार नगर में शोभित विवि के मेडिकल कालेज व एचआर इंटर कालेज को बनाया गया है। एचआर इंटर कालेज के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार दोपहर तक 95 व शोभित विवि में में 21 लोगों को आइसोलेट किया गया था। इनमें 70 जमाती भी शामिल हैं। मोबाइल शौचालय सहित स्वच्छता का पूरा ध्यान इन केंद्रों पर रखा जा रहा है। देखरेख को राजस्व निरीक्षक संजय सिंह, लेखपाल सुरेन्द्र सिंह, विपुल व फग्गन सिंह और स्वास्थ्य विभाग कर्मी 24 घंटे मौजूद रह कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सीओ अजेय शर्मा ने शुक्रवार को दोनों आइसोलेशन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था पर संतोष जताया।

loksabha election banner

संवाद सूत्र तीतरो: गांव झाड़वन में रुके असम के नो जमातियों को पुलिस ने क्वारंटाइन के लिए गंगोह में बनाये आइसोलेशन सेंटर में भिजवाया है।

संवाद सूत्र, रामपुर मनिहारान: दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से आए 11 जमातियों को प्रशासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सहारनपुर में दिल्ली मरकज से आये जमातियों के लिए बने क्वारंटाइन में भेज दिया है। डीएम ने नागल के जनता इंटर कालेज स्थित क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उधर, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने नागल के जनता इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम से जानकारी प्राप्त की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.