विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से महिला व पुरुष की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 09 Oct 2019 10:39 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:24 AM (IST)

छुटमलपुर महीना भर से बुखार का प्रकोप झेल रहे गांव बहेड़ा संदलसिंह में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ...और पढ़ें

बुखार से महिला व पुरुष की मौत
बुखार से महिला व पुरुष की मौत

सहारनपुर जेएनएन। महीना भर से बुखार का प्रकोप झेल रहे गांव बहेड़ा संदलसिंह में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। बहेड़ा खुर्द निवासी 50 वर्षीय राजकुमार सिंह उर्फ (बबली) पुत्र बाबू सिंह को बुखार के चलते कुछ दिन पहले देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते चलें कि पिछले एक माह से बुखार का प्रकोप झेल रहे इस गांव में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग एक पखवाड़े से गांव में लगातार कैंप लगाकर लोगों को उपचार सुविधा जुटा रहा है। बुखार से महिला की मौत

संसू,सरसावा: ग्राम अगवानहेड़ा में बुखार से एक और महिला की मौत हो गई जबकि इससे पहले 2 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है बुखार से मरने वालों की मौत पर लोगों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक शमीमा पत्नी अशरफ गत तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी जिसका स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। आराम न मिलने पर उसे मुलाना मेडिकल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। लगातार तीन की मौत से गांव में बुखार को लेकर दहशत है । गांव बुखार से पीड़ित कुछ और लोग भी है जिनका इलाज चल रहा है।