723 नमूनों का इंतजार, 91 को किया क्वारंटाइन
कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आने से जिलेवासी ही नहीं बल्कि प्रशासनिक मशीनरी की सांस फिर से अटकने लगी है क्योंकि इस बार कोरोना बम के रूप में प्रवासी समस्या खड़ी कर रहे हैं।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आने से जिलेवासी ही नहीं बल्कि प्रशासनिक मशीनरी की सांस फिर से अटकने लगी है, क्योंकि इस बार कोरोना बम के रूप में प्रवासी समस्या खड़ी कर रहे हैं। शनिवार को भी कोई नया मरीज तो नहीं बढ़ा लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 156 संदिग्धों के नमूने लिए। अब 723 सैंपल का इंतजार है।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 214 है। 24 मरीज एक्टिव केस के रूप में है बाकि की छुट्टी हो चुकी है। जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को टीम ने 156 संदिग्ध प्रवासियों के नमूने लिए जो दूसरे राज्यों से लौट कर यहां पहुंचे हैं। जिले में अब 723 सैंपल का इंतजार है। शनिवार को 91 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया है। जनपद में अब तक 6980 लोगों के नमूनों की जांच हो चुकी है, जिसमें 6044 की रिपोर्ट निगेटिव है।