Move to Jagran APP

सरताज बनने के सियासी रण में 85 बने योद्धा

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में बुधवार को सुबह से ही जिला व महानगर कार्यालयों पर पार्टी नेताओं की गहमागहमी रही। बडी संख्या में पार्टी नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की। जिलाध्यक्ष पद के लिए 61 तथा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 22 ने अपने नामांकन किये। प्रांतीय परिषद के सात पदों के लिए 19 ने नामांकन किये। नए अध्यक्षों के नाम की घोषणा प्रांतीय नेतृत्व द्वारा 30 नवंबर तक की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की ²ष्टि से संगठनात्मक चुनाव में पार्टी के दोनों कार्यालयों पर पुलिस तैनात रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 10:58 PM (IST)
सरताज बनने के सियासी रण में 85 बने योद्धा
सरताज बनने के सियासी रण में 85 बने योद्धा

सहारनपुर, जेएनएन। यूपी में योगी सरकार बनने तथा केंद्र में मोदी सरकार की वापसी के बाद पहली बार हुए भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में प्रभावशाली पदों को कब्जाने की होड़ लगी है। बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष तथा महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होने थे। इसलिए सुबह से ही जिला व महानगर कार्यालयों पर पार्टी नेताओं की हलचल रही। काफी संख्या में पार्टी नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी। जिलाध्यक्ष पद के लिए 61 तथा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 24 दावेदारों ने नामांकन किए। प्रांतीय परिषद में सात पदों के लिए 19 दावेदारों ने नामांकन किया। नए अध्यक्षों की घोषणा प्रांतीय नेतृत्व द्वारा 30 नवंबर तक की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की ²ष्टि से संगठनात्मक चुनाव में पार्टी के दोनों कार्यालयों पर पुलिस तैनात रही।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय पर जुटे सफेदपोश

बुधवार को भाजपा के दिल्ली रोड पर पा‌र्श्वनाथ सिटी स्थित जिला कार्यालय पर सुबह से ही नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। दोपहर में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पार्टी के अधिकांश नेता हाथों में नामांकन पत्र लिए घूम रहे थे। जिला चुनाव अधिकारी धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए 61 लोगों ने अपने नामांकन किए, जबकि प्रांतीय परिषद के लिए 14 लोगों ने नामांकन किये। महानगर चुनाव अधिकारी विधायक राजीव सिंह ने बताया कि महानगर अध्यक्ष पद के लिए चकराता रोड स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष पद के लिए 24 लोगों ने अपने नामांकन किए। जिले की पांच सीटों के लिए 14 तथा महानगर की दो सीटों के लिए पांच लोगों ने प्रांतीय परिषद के लिए नामांकन किए।

14 को घोषित हुए मंडल अध्यक्ष

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पिछले करीब एक माह से प्रक्रिया चल रही है। चुनाव संपन्न कराने के लिए महानगर में बदायूं जिले की दातागंज सीट के विधायक राजीव सिंह चुनाव अधिकारी और चरणसिंह लिसाढ़ी को सहचुनाव अधिकारी बनाया गया है। जिला संगठन का चुनाव कराने के लिए माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति चुनाव अधिकारी व सुनील रामा को सहचुनाव अधिकारी बनाया गया है। इनके द्वारा पहले महानगर के 11 मंडल अध्यक्षों एवं जिले के 23 मंडल अध्यक्षों के चुनाव कराए गए थे। इनके द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा 14 नवंबर को की गई थी। उसके उपरांत 20 नवंबर को जिला एवं महानगर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

ये है अध्यक्ष पद की गाइडलाइन

जो दो बार का सक्रिय भाजपा सदस्य हो।

जो जिले की भाजपा का पदाधिकारी हो।

युवा, किसान, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी।

प्रस्तावक के रूप में जिला प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष हो सकते हैं।

अध्यक्ष पद के लिए 40 से 55 वर्ष की आयु के लोग ही दावेदारी कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.