चेकिग के दौरान पकड़े तीन शातिर बदमाश, जेल भेजा
एसएसपी के निर्देश पर सीओ नकुड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी कि तभी सरसावा पुलिस ने हरियाणा निवासी तीन शातिर बदमाशों को रोका।
सरसावा, जेएनएन। एसएसपी के निर्देश पर सीओ नकुड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी कि तभी सरसावा पुलिस ने हरियाणा निवासी तीन शातिर बदमाशों को रोका। संदिग्ध लगने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया।
तीनों बदमाशों के खिलाफ हरियाणा के अलावा सरसावा थाने में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से तमंचा, बिना कागज की टाटा सूमो, मोटर पंखा व इनके खोलने वाले औजार बरामद किये। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
शुक्रवार को पुलिस टीम शाहजहांपुर नकुड़ तिराहे पर वाहन चेकिग कर रही थी। सूचना थी कि टाटा सूमो में सवार कुछ बदमाश आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने टाटा सूमो को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार भगा ली। जिसका पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी पर उसमें से मोटर, पंखे व अन्य औजार भी मिले। कार सवार तीनों से सामान के बारे में पूछा तो वे बंगले झांकने लगे। पूछताछ की तो तीनों शातिर हरियाणा के बदमाश निकले। संजय पुत्र बनवारी लाल पर यमुना नगर हरियाणा में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
अरुण पुत्र तीरथ पाल पर यमुनानगर में तीन तथा सरसावा में तीन मुकदमे हैं तथा कुलदीप पुत्र अशोक पर सरसावा में तीन मुकदमें दर्ज हैं। तीनों बदमाश यमुना नगर के कैंप कालोनी फखरपुर निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों बदमाश हरियाणा के जिला यमुना नगर के फरखपुर के रहने वाले हैं जो यमुनानगर के अलावा सहारनपुर क्षेत्र में आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।