पुलिस आरक्षी भर्ती में 343 पास, एक की टांग टूटी
सूबे के 11 जिलों में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के चौथे दिन रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में 358 युवक अभ्यर्थियों को पहुंचना था लेकिन मैदान में 343 पहुंचे थे।
सहारनपुर, जेएनएन। सूबे के 11 जिलों में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के चौथे दिन रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में 358 युवक अभ्यर्थियों को पहुंचना था, लेकिन मैदान में 343 पहुंचे थे। सरकारी नौकरी की चाहत में सभी खूब दौड़े, इस दौरान बिजनौर के युवक की टांग गई। दौड़ में 44 अभ्यर्थी फेल हो गए।
रिजर्व पुलिस लाइन मैदान पर सुबह 8 बजे दौड़ शुरू हो गई। भर्ती प्रक्रिया को देख रहे सीओ सदर रजनीश उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें पुरुष व महिला आरक्षियों की भर्ती होनी है। मंगलवार को 358 अभ्यर्थियों को पहुंचना था। भर्ती में शामिल होने के लिए 343 अभ्यर्थी पहुंचे। सीओ ने बताया कि दौड़ में मात्र 44 अभ्यर्थी फेल हो गए, जबकि बाकी उत्तीर्ण हो गए। दौड़ में आगे निकलने की चक्कर में बिजनौर का अभ्यर्थी अक्षित ऐसा गिरा कि उसकी टांग टूट गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।